महराजगंज
भारतीय सीमाई झेत्र नेपाल बाके जिला के नेपालगंज शहर में मंगलवार की दोपहर साम्प्रदायिक विवाद के बाद अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा है। जिसको लेकर भारत नेपाल की सीमा पर स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। और हर पल की जानकारी ली जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर आने जाने वाले लोगो की गहन तलासी लिया जा रहा है। एवं परिचय पत्र देखने के बाद ही भारत से नेपाल और नेपाल से भारत मे आने की अनुमति मिल रही है। जनपद के 84 किलोमीटर की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सयुक्त रूप से गस्त कर रही है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
( 0 ) - Comments