• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

एशिया कप में बवाल: PCB ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के लिए ICC से शिकायत की


PCB ने ICC से की मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

दुबई: एशिया कप में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को तुरंत एशिया कप से हटाने की मांग की है। PCB ने सोमवार (15 सितंबर 2025) को ICC से एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाइक्रॉफ्ट ने क्रिकेट की शीर्ष संस्था के नियमों का उल्लंघन किया।

यह मामला उस मैच से जुड़ा है जिसके खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, और पाइक्रॉफ्ट उस समय मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे थे। PCB का आरोप है कि पाइक्रॉफ्ट ने इस गंभीर घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उन्होंने ICC से उनके खिलाफ यह शिकायत की है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट और MCC के नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी जानकारी दी।

नकवी ने लिखा, "PCB ने ICC में मैच रेफरी के खिलाफ ICC के कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट के स्पिरिट से जुड़े MCC के नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। PCB ने एशिया कप से मैच रेफरी को तत्काल हटाने की मांग की है।"

इस शिकायत के बाद अब देखना यह होगा कि ICC इस पर क्या कदम उठाती है।

इससे पहले, पाकिस्तान ने इस मुद्दे को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सामने भी उठाया था और भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को "अशोभनीय" बताया था। PCB द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था, "टीम मैनेजर नावेद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसे खेल भावना के खिलाफ और अशोभनीय माना गया। विरोध के तौर पर हमने अपने कप्तान को मैच के बाद होने वाली सेरेमनी में नहीं भेजा था।"

गौरतलब है कि दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीमें मई में कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा सीमा पार चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरी थीं।

  • Tags
  • #indpakmatch #indiacricket #cricket #operationsindoor

You can share this post!

author

Prashant Mani Tripathi

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments