news-details
महराजगंज

सिसवा विधायक ने इफको नैनो उर्वरक के छिड़काव से किसानों को लाभ के बारे में बताए

Advertisement

रिपोर्ट: राजकुमार गुप्ता

ठूठीबारी, महराजगंज – शनिवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में इफको नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी पर आधारित किसान सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जय शंकर सिंह उर्फ इंटू सिंह द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और इफको नैनो यूरिया और नैनो यूरिया प्लस के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग पर विधायकों ने किसानों को जागरूक किया और फसलों में इन उर्वरकों के छिड़काव की प्रक्रिया को समझाया। विधायक प्रेम सागर पटेल ने स्वयं खेतों में जाकर नैनो डीएपी का छिड़काव किया और किसानों को इसका सही उपयोग करने के तरीके बताए।

इफको नैनो यूरिया एक तरल उर्वरक है जो नैनो तकनीक पर आधारित है। इसे विश्व में पहली बार इफको द्वारा विकसित किया गया है और यह भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है। इस उर्वरक के पत्तियों पर छिड़काव करने से फसलों को नाइट्रोजन की सफल आपूर्ति होती है, जिससे उत्पादन और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार होता है और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जय शंकर सिंह उर्फ इंटू सिंह, ठूठीबारी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, और अन्य स्थानीय किसान भी मौजूद थे। सभा में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के अन्य फायदे भी विस्तार से बताए गए, जैसे कि इनका प्रयोग करने से फसलों की वृद्धि दर में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी मिली और उन्हें आधुनिक कृषि उर्वरकों के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। यह सभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई, जो उनके कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होगी।

 

  • Tags

You can share this post!

Generalist

Mr. Rajkumar Gupta

Journalist

Reporter Maharajganj

( 0 ) - Comments

Leave Comments