महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से सोमवार को 25 खिलाड़ियों की टीम मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोरखपुर रवाना हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। प्रतियोगिता का आयोजन श्री राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुआ बाजार, गोरखपुर में किया जा रहा है।
इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा सहित शिक्षक अखिलेश्वर राव, अमरेंद्र शर्मा, अभिषेक पांडेय, अखंड दुबे, राजेश जायसवाल व राजेश कुमार उपस्थित रहे। टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में सत्यम मौर्या, आशुतोष कुमार, नीलू पांडेय, आराध्या पटेल, मुस्कान, नीतू यादव, सूरज यादव, सात्विक मद्धेशिया, आदित्य चौधरी, आयुष कुमार केशरी, आशीष भारती, अनुराग राज गोंड, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा, तन्नु, ममता कुमारी, सद्दाम हुसैन, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद, रंजीत, प्रिया, रोशनी और ज़रीना खातून शामिल हैं।
टीम को प्रशिक्षक रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा, आकाश चौधरी और फराज अहमद कोच की भूमिका में मार्गदर्शन देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
( 0 ) - Comments