• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि


महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके प्रति शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम की सबसे प्रामाणिक जीवन गाथा रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्य के आदि कवि माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अश्विन मास की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। रत्नाकर से वाल्मीकि बनने की उनकी जीवन यात्रा समाज को प्रेरणा देती है।
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, जिला सचिव विजय यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषनाथ, डॉ. एसएस पटेल, राजकुमार निषाद, सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने संबोधित किया। इस दौरान जिला सचिव अमरनाथ यादव, जोखन यादव, राजकुमार प्रजापति, हीरालाल जख्मी, सुरेंद्र यादव, रामसमुझ यादव, लकी सिद्दीकी आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Tags
  • #जयंती#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments