• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित हुए 25 खिलाड़ी, जीते स्वर्ण पदक


-विजेताओं का चयन 8 सितम्बर को उरुआ बाजार, गोरखपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए

महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता से 25 खिलाड़ियों का चयन स्वर्ण पदक जीतकर मंडलीय स्तर के लिए किया गया। ये खिलाड़ी आठ सितम्बर को राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज, उरुआ बाजार गोरखपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. बलराम भट्ट और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती अध्यक्ष श्याम कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. भट्ट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। ताइक्वांडो छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है, इसलिए हर विद्यार्थी को खेल से जुड़ना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए गए। 14 वर्ष आयु वर्ग में सत्यम मौर्या, आशुतोष कुमार, नीलू पाण्डेय, आराध्या पटेल, मुस्कान, नीतू यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 17 वर्ष वर्ग में सूरज यादव, सात्विक मद्धेशिया, आदित्य चौधरी, आयुष केशरी, आशीष भारती, अनुराग राज गोंड, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा, तन्नु व ममता कुमारी चयनित हुईं। 19 वर्ष वर्ग में सद्दाम हुसैन, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद, रंजीत, प्रिया, रोशनी और ज़रीना खातून ने स्वर्ण पदक हासिल किया। निर्णायक मंडल में रिजवान अहमद फैजी, रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा, आकाश चौधरी, सुशील शर्मा, फराज अहमद और दयानंद त्रिपाठी शामिल रहे।

  • Tags
  • #जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments