• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

पिकअप सहित 40 बोरी यूरिया खाद बरामद 


रिपोर्टर राजकुमार गुप्ता 
ठूठीबारी/महाराजगंज 

 
ठूूूूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से एक पिकअप पर यूरीया खाद लादकर नेपाल जाते समय पुलिस ने पकड़ अग्रिम कार्यवाही के लिए ठूूूूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। रविवार को ठूूूूठीबारी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की कुछ लोग एक सफेद पिकअप पर यूरीया खाद लादकर निचलौल से ठूूूूठीबारी मुख्य मार्ग होते नेपाल ले जा रहे हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस निचलौल ठूूूूठीबारी मुख्य मार्ग भरवलियां मोड़ पर आ जा रहे वाहनों की चेकिंग करने लगे उसी दौरान एक पिकअप आते हुए दिखाई दिया पुलिस के जवानों को देखकर पिकअप ड्राइवर पिकप छोड़ कर फरार हो गया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की पिकअप पर लदी 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ है जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए ठूूूूठीबारी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया।

  • Tags

You can share this post!

author

Raj Kumar Gupta

By Reporter Bhaiya

Reporter Bhaiya

( 0 ) - Comments

Leave Comments