news-details
महराजगंज

संजय सिंह के गिरफ्तारी को लेकर आप ने किया प्रदर्शन,भाजपा पर लगे गंभीर आरोप

Advertisement

महाराजगंज।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में महाराजगंज जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।धरने को संबोधित करते हुए पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार घबरा गई है,तभी ईडी को भेज कर संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।धरने में जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल, पूर्व जिला महासचिव केएम अग्रवाल, जिला महासचिव शिवदयाल यादव, बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ एसएस पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण गुप्त, श्री जाहिद अली, गुड्डू ठाकुर, राधेश्याम यादव, मुकेश राज गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ के जिलध्यक्ष लीलावती पासवान शामिल रहे।

  • Tags
  • #संजय सिंह #आप का प्रदर्शन

You can share this post!

Generalist

Anil Vishwakarma

Journalist

Reporter

( 0 ) - Comments

Leave Comments