• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

एनसीडी स्क्रीनिंग में लापरवाही पर होगी कार्यवाही: डॉ. केपी सिंह


महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में डिप्टी सीएमओ/अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक की एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उनकी जानकारी तत्काल ई-कवच पोर्टल पर फीड करने को कहा।

डॉ. केपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण के बाद बच्चों का विवरण सत्र समाप्ति के तुरंत बाद यूवीआईएन पोर्टल पर दर्ज किया जाना अनिवार्य है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभगवत सिंह ने आरसीएच रजिस्टर को अद्यतन रखने और जीरो डोज वाले बच्चों को समय से टीका देने पर बल दिया। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने आभा आईडी निर्माण और आशा डायरी की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कम उपलब्धि वाले कार्मिकों को चेतावनी भी दी गई। बैठक में यूनिसेफ डीएमसी राहुल कुमार सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा, गणेश प्रसाद, अनुराधा, पुष्पा, अनीता यादव, बबीता यादव, वंदना भारती, बबीता मौर्य, विजयलक्ष्मी, उर्मिला पटेल, मंजू यादव और मंजू पटेल समेत अन्य एएनएम मौजूद रहीं।

  • Tags
  • #समीक्षा बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments