• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

एएनएम को आयुष्मान कार्ड बनाने पर दिया जोर


महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में एएनएम को जीरो पॉवर्टी और एसईसी सूची में शामिल सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ/अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सदर ब्लॉक आकांक्षात्मक विकास खंड में शामिल है, जिसकी सीधी निगरानी शासन स्तर से होती है। ऐसे में कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

डॉ. केपी सिंह ने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही प्राथमिकता में होना चाहिए। एचईओ श्रीभगवत सिंह, डिस्टिक कंसल्टेंट डॉ. सरनदीप कौर, डीआईएसएम वरुण शाही, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह और यूनिसेफ प्रतिनिधि रिमझिम ने भी एएनएम को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोहराया कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एएनएम प्रियंका गुप्ता, पुष्पा, अनुराधा, संजुला भारती, बबीता, अनीता यादव, पूनम, मनोरमा समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहीं। 

  • Tags
  • #बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments