महराजगंज। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आक्रोश प्रकट किया। हरिलाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग किया।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि जिस सिविल मामले में दोनों नेताओं के खिलाफ जबरन आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है, वह 25 वर्ष पहले निपट चुका है। उस समय न्यायालय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव को पूरी तरह निर्दोष पाया था। इसके बावजूद राजनीतिक साजिश के तहत आज दोनों को प्रताड़ित करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे अब इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान दशरथ प्रसाद, छेदी प्रसाद, सुदामा प्रसाद वर्मा, हीरा वर्मा, गणेश प्रसाद चौधरी, नर्वदेश्वर पटेल, रामप्रीत प्रसाद, जयप्रकाश दास, दिनेश धारिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
( 0 ) - Comments