• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

मांगें पूरी न होने तक बी. पैक्स सचिवों ने किया सदस्यता अभियान का बहिष्कार


महराजगंज। जिला मुख्यालय पर बुधवार को बी. पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों की बैठक में विभागीय सदस्यता अभियान का सर्वसम्मति से बहिष्कार करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक प्रदेश यूनियन के नेतृत्व से कोई अगली सूचना नहीं मिलती और उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अभियान से पूरी तरह अलग रहेंगे। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने किया। बैठक के बाद कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद उर्फ हनुमान ने कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रामगोपाल यादव, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री मनोज यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष कनक मिश्रा और मकसूदन पटेल अन्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने दबाव बनाया या किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। ऐसी स्थिति में सभी सचिव एवं कर्मचारी सामूहिक त्यागपत्र देने को बाध्य होंगे। बैठक का संचालन संजय पाण्डेय ने किया। मौके पर सुधाकर मिश्रा, अजय मिश्रा, संत विजय यादव, जितेन्द्र जायसवाल, दीपक पाण्डेय, आलोक मिश्रा, सुनील यादव, रमेश यादव, विनोद प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, नरसिंह मौर्य, आशिष गुप्ता, परिक्षित शाही, बंका सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments