• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

फिट इंडिया की ओर बड़ा कदम: सांसद खेल स्पर्धा


महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि खेल की संस्कृति गांव-गांव तक पहुंचे। इसी सोच को साकार करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन न्याय पंचायत से लेकर लोकसभा स्तर तक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का आधार हैं। खेलों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा, भाईचारा और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस वर्ष स्पर्धा का आयोजन 14 अक्टूबर से 25 दिसंबर 2025 तक होगा। फाइनल मुकाबले 25 दिसंबर को शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा–धनेई में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और "फिट इंडिया" व "खेलो इंडिया" मिशन को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट जैसे प्रमुख खेलों के साथ खो-खो, नींबू दौड़, बोरी दौड़ और रस्साकसी जैसे पारंपरिक खेल भी शामिल हैं। योग को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया गया है। स्पर्धा चार वर्गों में होगी, जिसमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।ऑनलाइन पंजीकरण sansadkhelmahotsav.in पर जारी है। खिलाड़ी क्यूआर कोड स्कैन कर भी आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक क्षेत्र पंचायत और नगरपालिका कार्यालयों से प्राप्त व जमा किए जा सकेंगे।

प्रथम चरण 14–17 अक्टूबर सदर, परतावल, फरेंदा, नौतनवा व सिसवा ब्लॉक द्वितीय चरण 21–24 अक्टूबर पनियरा, धानी, मिठौरा, निचलौल व लक्ष्मीपुर ब्लॉक तृतीय चरण घुघली व बृजमनगंज ब्लॉक इसके बाद विधानसभा और फिर लोकसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पंकज चौधरी ने युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन फिट इंडिया आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #प्रेस वार्ता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments