• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प


महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव समसुद्दीन अली सिद्दीकी ने किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा सुनियोजित तरीके से पीडीए वर्ग के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा रही है, जो लोकतंत्र की चोरी है। इसे रोकने के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहते हुए वोटर लिस्ट की नियमित जांच करनी होगी।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भाजपा की साजिश को नाकाम करने के लिए बूथ कमेटियों की मजबूती बेहद जरूरी है। हर बूथ पर बीएलए की नियुक्ति शीघ्र पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। सभी कार्यकर्ता बूथ पर पीडीए पंचायत आयोजित कर जनता को जागरूक करें और संविधान बचाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। उन्होंने आह्वान किया कि 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर हर सपा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए।
बैठक में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, राजू दुबे, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, शत्रुघ्न कनौजिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमरजीत साहनी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव आदि कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।

  • Tags
  • #मासिक बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments