news-details
महाराजगंज

संविधान बदलने की साजिश रच रही भाजपा सरकार : विजय सिंह


महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह में रविवार को कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्ण चंद्र पाण्डेय ने किया। बैठक का आयोजन शमसाद और रफीउल्लाह ने किया।

बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि देश में संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है। गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों को छीना जा रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को कुचलते हुए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में भाजपा की सच्चाई उजागर की, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को वोटर लिस्ट में पारदर्शिता के निर्देश देने पड़े।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदामोहन उपाध्याय ने कहा कि आज गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि सरकार के पूंजीपति मित्र तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा बदलाव चाहता है और रोजगार को लेकर सजग हो गया है। मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की आवाज को दबा रही है, लेकिन कांग्रेस उसे मजबूती से उठाएगी। बैठक में नूर आलम, इसरार खान, श्याम करन पासवान, हृदय नारायण पांडेय, राजन शुक्ला, उमेश सहानी, अवधेश्वर मिश्रा, नूर अदद आलम, दिलीप, सुरेश, राजेंद्र, रामशकल, रामपत, जावेद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments