• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

चिउटहां चौराहे पर कार और बोलेरो की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला


महराजगंज। सिंदुरिया-सिसवा मार्ग स्थित चिउटहां मुख्य चौराहे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में आ रही कार और बोलेरो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सिंदुरिया की ओर से आ रही कार और निचलौल की दिशा से आ रही बोलेरो चौराहे पर अचानक आमने-सामने आ गईं। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ब्रेक नहीं लगा सके और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर जमा हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चिउटहां चौकी से हेड कांस्टेबल सुरेश यादव और कांस्टेबल हृदयानंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिउटहां चौराहे पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Tags
  • #हादसा#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments