ठूूूूठीबारी। सिकटहियां चौराहे पर बीते दिनों एक युवक पर कुछ लोग जानलेवा हमला कर मारपीट घायल कर दिया था जिस पर कोतवाली पुलिस चार लोगों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा डिगही निवासी विजय चौरसिया पुलिस को दिये गये तहरीर में बताया है की 14 अगस्त समय करीब 3.30 बजे दिन में मेरा भाई विपुल चौरसिया चौरसिया बाल कटवाने के लिए ग्राम पिपरा टोला सिकटहियां चौराहे पर गया हुआ था आरोप है की ग्राम पिपरा टोला सिकटहिया निवासी दीपक यादव , संदीप यादव ,अनिल यादव , राजेन्द्र मेरे भाई विपुल चौरसिया को भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुये लाठी डण्डे से तथा धारधार हथियार से जान से मारने की नियत से बुरी तरह से मारने पिटते लगे जिससे विपुल चौरसिया के सर में काफी गहरी चोटे तथा दोनो हाथ टूट गया है और एक हाथ मे धारदार हथियार से काफी चोटे आयी है।
जिसका दवा इलाज गोरखपुर में स्थित मेडिकल कालेज में चल रहा है। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की आपसी विवाद को लेकर विपुल चौरसिया को दीपक यादव , संदीप यादव ,अनिल यादव , राजेन्द्र बुरी तरह से मारपीट घायल कर दिए हैं आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
( 0 ) - Comments