• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह, तीन बसें क्षतिग्रस्त, 26 यात्री घायल


महराजगंज। शुक्रवार को भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम अगया में महराजगंज–गोरखपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। तीन बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 26 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भिटौली ने बताया कि गाड़ी संख्या UP 56BT 2412 और UP 78HN 3840 महाराजगंज से गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान अगया पुल पर UP 78HN 3840 ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही गाड़ी संख्या UP 53FT 6360 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना पाकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना के कारणों की जांच कराने के साथ ही पुल के पास गति सीमा संकेतक और गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक हादसे में घायल 26 लोगों में से 4 को गंभीर चोटों के कारण भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
 

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments