• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

हस्ताक्षर अभियान से सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध


महराजगंज। जिला मुख्यालय सदर तहसील कार्यालय के सामने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ो नारे के साथ चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत पर सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में वोट चोर गद्दी छोड़ो नारे के साथ आंदोलन की शुरुआत की थी। अब कांग्रेस इसे और आगे बढ़ाते हुए व्यापक जन आंदोलन का रूप देने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोदी-योगी की सरकार वोट चोरी से बनी है। निर्वाचन आयोग पूरी तरह सरकार का गुलाम बन चुका है और आम आदमी के वोट को काटकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के विरोध में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ताकि जनता की आवाज सशक्त रूप से उठ सके।
पूर्व प्रत्याशी पनियरा शरदेंदु पांडेय ने कहा कि यह अभियान केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे हर ग्रामसभा तक पहुंचाया जाएगा। जनता के सहयोग से यह आंदोलन देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने का आधार बनेगा। इस मौके पर नौतनवा से सदा मोहन उपाध्याय, मीडिया अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, डॉ. रामनारायण चौरसिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत सिंह, नगर अध्यक्ष विजयकांत सिंह, पूर्णमासी यादव, दीपचंद, शंकर वर्मा, अंबारीष शाही, देवेंद्र उपाध्याय, विराजवीर, गंगाजल चौरसिया, विष्णु चंदन तिवारी, जय नारायण पांडेय, शीशमणि गुप्ता, अमरजीत निषाद, अफजल अब्बासी, अफजाल अंसारी, अमरचंद कनौजिया, जमील अहमद, सुभाष शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

  • Tags
  • #हस्ताक्षर अभियान#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments