• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

ईओ की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, शिलापट्ट हटाने की मांग


महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर में अधिशासी अधिकारी की मनमानी कार्यशैली को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर ईओ के खिलाफ विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में लगाए गए शिलापट्टों पर शासनादेशों की खुलेआम अवहेलना की गई है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शासनादेश 2016, 2021 और 2023 के अनुसार शिलापट्टों पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और स्थानीय विधायक के नाम के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम अंकित किया जाना अनिवार्य है। लेकिन आनंदनगर में अध्यक्ष का नाम नीचे जबकि पूर्व अध्यक्ष का नाम ऊपर अंकित किया गया है, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि शिलापट्टों पर न तो कार्य योजना का उल्लेख है, न तिथि, और न ही कार्य की लागत अथवा मानक की कोई जानकारी दी गई है, जिससे कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नगर में लगे सभी शिलापट्टों को तत्काल हटाकर शासनादेशों के अनुसार नए शिलापट्ट लगाए जाएं तथा अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सदा मोहन उपाध्याय, शरदेंदु पांडेय, जयप्रकाश लाल, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, रामनारायण चौरसिया, अभिमन्यु सिंह, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, रामकिशोर पाल, जमील अहमद, आजम, महेंद्र भारती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Tags
  • #आरोप#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments