महराजगंज। बुधवार को नौतनवा तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता फूल गली चौराहे से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर सरकार विरोधी नारों के बीच मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन है। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नौतनवा को सौंपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो तहसील परिसर में धरना देकर कामकाज ठप किया जाएगा।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख इबरार ईराकी, पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला मीडिया अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, राम नारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश साहनी, यन्त्रीप्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अनवर अली, महासचिव चंदन तिवारी, सचिव छोटकन प्रसाद, पिंटू श्रीवास्तव, नूर आलम, कुंज बिहारी निषाद, मोहम्मद निजाम, बबलू शर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विपिन सिंह, राकेश तिवारी, राम प्रताप, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मौर्य, उमेश साहनी, संतोष यादव, नगर अध्यक्ष डेवा यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष निहाल ईराकी, इसरार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
( 0 ) - Comments