महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व राज्यपाल व किसान नेता स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश लाल ने किया।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्यपाल मलिक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा, लोकसभा और पांच राज्यों के राज्यपाल रहते हुए किसानों की आवाज को सदैव बुलंद किया। वे चौधरी चरण सिंह के साथ समाजवादी आंदोलन में भी सक्रिय रहे और किसानों के हक की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए मलिक का उपयोग तो किया, लेकिन उनके निधन के बाद राजकीय सम्मान तक नहीं दिया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भाजपा केवल नेताओं का उपयोग करना जानती है, लेकिन उनके योगदान को कभी नहीं सराहती। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक के विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में नौतनवा के पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, पनियरा के पूर्व प्रत्याशी शरदेंदु पाण्डेय, डा. रामनारायण चौरसिया, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, रामकिशोर पाल, जमील अहमद, महेंद्र भारती, आजम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
( 0 ) - Comments