• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

सहकारी समिति कर्मचारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी


महराजगंज। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता शिवमंगल गुप्ता ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने कार्यों और योजनाओं का मांग पत्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और छह अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पहले भेजे गए मांग पत्रों पर विभाग ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की, इसलिए कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों में असहयोग करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद उर्फ हनुमान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में पैरवी की जा रही है। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, रामगोपाल यादव, जिलामंत्री मनोज यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष संघर्ष समिति कनक मिश्रा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजय पांडेय, सुनील यादव, बुधिराम यादव, अजय मिश्रा, दीपक पांडेय, राजकुमार गुप्ता, व्यासमुनि गुप्ता, मधुसूदन पटेल, आलोक मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल, चंद्रभान पांडेय, रमेश यादव, विनोद प्रजापति, आशीष गुप्ता आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments