• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

व्यापारी हितों की रक्षा व संगठन विस्तार पर किया मंथन


महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी एवं समस्त नगर अध्यक्षों की मासिक बैठक रविवार को एक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा की संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों की सुरक्षा, बाजारों की मौजूदा समस्याएं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता ने कहा प्रशासनिक स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जरूरत पर बल दिया।
इस मौके पर जिला संरक्षण मोहम्मद सैफुल्लाह, अशोक चौरसिया, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, युवा जिला अध्यक्ष इंजीनियर आकाश जायसवाल, वरिष्ठ महामंत्री संजय पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, गुड्डू तिवारी, डॉ. आनंद कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेंद्र अग्रहरि, कपिल वर्मा सर्राफ, धर्मेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री विपिन पांडे, विनोद कुमार यादव, वेदप्रकाश शर्मा, मंत्री अभय श्रीवास्तव, करण सिंह चौरसिया, संयुक्त मंत्री इंजीनियर कन्हैया लाल एवं जिला प्रवक्ता आत्माराम गुप्ता उपस्थित रहे।
नगर अध्यक्षों में हरिद्वार गुप्ता महराजगंज, महेश गुप्ता निचलौल, बलराम गुप्ता परतावल, शिबू खान सिसवा, विद्या भूषण गुप्ता सिंदुरिया, इंद्रजीत जयसवाल चौक बाजार, अजीत मिश्रा घुघली, दिलीप कसौधन पनियरा, सुरेश गुप्ता बागापार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि संगठन व्यापारियों की आवाज को न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश स्तर तक मजबूती से पहुंचाएगा। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता व अख्तर खान ने बैठक के समापन की औपचारिक घोषणा की।

  • Tags
  • #मासिक बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments