• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

राष्ट्रीय संयोजक पर हमले के विरोध में ठगी पीड़ितों का प्रदर्शन


महराजगंज। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले शनिवार को जिले के पीड़ितों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में अलीगढ़ स्थित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक मदन लाल आजाद के घर पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि मदन लाल आजाद लंबे समय से ठगी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कारण उनकी आवाज को दबाने और आंदोलन कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि तीन सितंबर 2025 की रात लगभग 12 बजे अलीगढ़ स्थित उनके मकान पर फर्जी कर्मचारी गैंग के सदस्यों ने हमला किया। इस दौरान परिवार की महिलाओं को सड़क पर घसीटकर अपमानित किया गया और अब उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ितों ने कहा कि ऐसे हमलों से न्याय की लड़ाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ठगी पीड़ित बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, नर्वदेश्वर पटेल, हरिलाल वर्मा, रामप्रीत साहनी, रामबचन यादव, गोपीनाथ निषाद, हीरा वर्मा, महेन्द्र प्रताप निषाद, सुदामा प्रसाद वर्मा, शिपपूजन, गणेश प्रसाद चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

  • Tags
  • #आक्रोश#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments