• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

जिलाधिकारी ने किया पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक किया निरीक्षण


महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां भर्ती कुपोषित बच्चों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और पोषण आहार की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाफ से बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, वजन वृद्धि और निर्धारित आहार योजना के पालन के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्स किरण ने बताया कि वर्तमान में केंद्र में 11 बच्चे भर्ती हैं और सभी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। 
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, रसोईघर, भंडारण व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और वजन की निगरानी की जाए। गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की। अभिभावकों ने केंद्र की सुविधाओं और इलाज से संतोष जताया। जिलाधिकारी ने उन्हें बच्चों के पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया और सहयोग की अपील की। इस दौरान स्टाफ नर्स किरण, फूड काउंसलर पूजा दुबे और दो रसोइए भी मौजूद थे।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त और योजनाओं पर चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के समग्र विकास और शक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।

  • Tags
  • #निरीक्षण#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments