• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

नदियों के बढ़ते जलस्तर पर डीएम सतर्क, बृजमनगंज क्षेत्र का किया निरीक्षण


महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बृजमनगंज क्षेत्र और त्रिमुहानी के पास रोहिन नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोहरवा व राजपुर–दौलतपुर क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

एसडीएम फरेंदा ने डीएम को अवगत कराया कि भारी बारिश से कुछ हिस्सों में पानी घुसा है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं। जिलाधिकारी ने तटबंधों की सतत निगरानी और संभावित कटान स्थलों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग व तहसील प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभागों को अपनी तैयारी अद्यतन रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। साथ ही किसानों की फसलों का त्वरित सर्वे कर उन्हें समय से उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों की दोबारा जांच कर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सिंचाई विभाग के अनुसार वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि अन्य नदियों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। डीएम ने आमजन से अपील की कि वे नदियों, नहरों और बड़े जलाशयों की ओर जाने से परहेज करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #नदियों का लिया जाएजा#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments