• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

डीएम व एसपी ने कान्हा हाउस का किया निरीक्षण


महराजगंज। शनिवार को नगर पंचायत वार्ड में स्थित कान्हा हाउस का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गोशाला में मौजूद पशुओं की स्थिति, भूसा–चारा की उपलब्धता और वैक्सीनेशन की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सक से गोवंश के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश कमजोर नजर आया, जिस पर डीएम ने इसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गोवंश का नियमित स्वास्थ्य निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि किसी भी पशु की बीमारियों को समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके।
इसके अलावा डीएम ने गोशाला परिसर में मौजूद गोबर के नियमित रूप से हटवाने और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने ईओ नगर पंचायत को निर्देश दिया कि गोशाला के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित किया जाए, जिससे पशुओं के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कान्हा हाउस में कुल 20 गोवंश मौजूद हैं। डीएम ने कहा कि यह आवश्यक है कि गोवंश को पर्याप्त चारा और ध्यान मिलते रहे, जिससे उनका स्वास्थ्य और उत्पादकता दोनों बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गोशाला की नियमित निगरानी से न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

  • Tags
  • #निरिक्षण#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments