महराजगंज। दशहरा पर्व के अवसर पर महराजगंज के घुघली स्थित बैकुंठी धाम में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के सुरक्षित विसर्जन के लिए तैयारियों का शनिवार को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष घुघली से विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली और घाट तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मूर्तियों के विसर्जन के दौरान हाइड्रा मशीन का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और आयोजकों से रूट, दिन और समय की जानकारी लेकर उसी अनुसार तैयारी की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, आयोजकों को आवश्यक निर्देश देने और उनके पालन की निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाएं ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित किया जा सके।
( 0 ) - Comments