महराजगंज। ग्राम सभा रम्हौली पकड़ी में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले का जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण एवं स्टॉक का अवलोकन किया और इलाज कराने आए मुन्नार ग्राम कांधे, श्याम रम्हौली तथा प्रीति यादव पकड़ी नौनिया से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जताया।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला का हालचाल लिया और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शुगर, बीपी, एनीमिया जांच प्रक्रिया व हेल्थ एटीएम मशीन का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित मरीजों को एनीमिया मुक्त अभियान की जानकारी दी। मेले में डॉ. मदनलाल चौरसिया ने 34 तथा स्टाफ नर्स सुश्री आश्रुति वर्मा ने 23 मरीजों का उपचार किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
( 0 ) - Comments