• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

एनसीडी स्क्रीनिंग पर जोर, टीकाकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डिप्टी सीएमओ


-गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप और संस्थागत प्रसव पर दिया बल

महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने सोमवार को जंगल फरजंद अली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर और चौपरिया में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एनसीडी स्क्रीनिंग और टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने सीएचओ राधेश्याम को एनसीडी स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान देने और एएनएम दिव्या पटेल को नियमित टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सीएचओ राधेश्याम एक महिला का ब्लड प्रेशर चेक करते मिले और बताया कि अब तक आठ मरीजों को चिकित्सकीय सेवा दी जा चुकी है। इसके बाद अधिकारियों ने चौपरिया में आयोजित छाया वीएचएसएनडी सत्र का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। केंद्र पर एएनएम दिव्या पटेल सत्र का संचालन करती मिलीं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा पटेल और आशा कार्यकर्ता रामशीला पटेल मौजूद थीं। अधिकारियों ने दोनों कार्यकर्ताओं को ड्यू लिस्ट समय-समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि सत्र में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप अनिवार्य किया जाए। उनका बीपी, शुगर, वजन, खून, मूत्र और प्रोटीन की नियमित जांच हो। प्रसव के दौरान किसी भी जटिलता से बचाव के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।उन्होंने पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी समय से बनवाने के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।

  • Tags
  • #निरीक्षण#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments