• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

अवैध अतिक्रमण के विरोध में परिजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


महराजगंज। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी नौनिया के पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को अपनी जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने बताया कि आराजी संख्या 474, रकबा 0.0400 हेक्टेयर भूमि पर ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से बाहरी लोगों को अवैध कब्जा दिलाया जा रहा है। ज्ञापन में ग्रामीण चिन्नीलाल, जयराम और कमलेश ने कहा कि वे उक्त भूमि के वैध खातेदार हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अगस्त महीने में ही सदर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन शिकायत के करीब 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध निर्माण का विरोध करने पर जिम्मेदारों द्वारा परिवार को धमकी भी दी जा रही है। परिजनों ने डीएम से निवेदन किया कि जमीन का सीमांकन कराकर उनका हक दिलाया जाए और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के समय कई महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिनमें सावित्री देवी, बिन्दु देवी, शीला वर्मा, सावित्री वर्मा, माया वर्मा, शकुंतला वर्मा, सुमित्रा वर्मा और नीतू वर्मा शामिल थीं। परिजनों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी जमीन के लिए और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस ज्ञापन के माध्यम से परिजन अपने अधिकारों की रक्षा और न्याय की उम्मीद जता रहे हैं।

  • Tags
  • #आक्रोश#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments