• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

शिक्षक दिवस पर सपाइयों ने पांच शिक्षकों को किया सम्मानित


महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल तथा विशिष्ट अतिथि श्रवण पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, जबकि संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शेषनाथ ने किया।

मुख्य अतिथि ने विजय कुमार पासवान, अमित यादव, अजीत पटेल, दिलीप यादव व महेंद्र गुप्ता को साल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, राम ललित मौर्य, अखंड प्रताप दुबे, संतराज यादव, विनय कुमार पटेल, डॉ. संजीव सिंह, संदीप यादव, विपिन यादव, रामसमुझ यादव, अमरनाथ, जोखन यादव, हीरालाल जख्मी, संजय सहित अनेक शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Tags
  • #शिक्षक दिवस#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments