• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

जिला कराटे प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन


महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों मो. आसिफ, अजय, रोहित सिंह और ज्योति का चयन मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रियाज अली, राहुल राय, उत्सव शर्मा और कमलेश यादव ने निभाई। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव अजय श्रीवास्तव, संयोजक अभिषेक पाण्डेय एवं ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।

  • Tags
  • #मंडली स्तरीय कराटे प्रतियोगिता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments