• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

राखी और थाली सजावट प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर


महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में राखी एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर बढ़-चढ़कर भागीदारी की और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को रचनात्मकता से अभिव्यक्त किया। छात्राओं ने स्वनिर्मित राखियों और कलात्मक पूजा थालियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर पारंपरिक रंगों, संस्कारों और भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हो गया।

प्रतियोगिता में राखी निर्माण श्रेणी में ब्लू हाउस की अंशिका पटेल ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं सृष्टि भारती द्वितीय और रेड हाउस की प्रज्ञा मद्धेशिया तृतीय स्थान पर रहीं। थाली सजावट प्रतियोगिता में भी सृष्टि भारती ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस की उजाला चौधरी द्वितीय और निधि मद्धेशिया तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक ई. विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जो सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक भावनाओं को मजबूत करता है। प्रधानाचार्य उमाशंकर त्रिपाठी, सदर ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Tags
  • #प्रतियोगिता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments