news-details
महाराजगंज

पाठशालाओं को बंद कर मधुशालाएं खोल रही सरकार: जिलाध्यक्ष


महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पांच हजार कम्पोजिट स्कूलों को बंद कर प्रदेशभर में पचास हजार शराब की दुकानें खोलने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता को नशे की ओर धकेलने और शिक्षा को कमजोर करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का प्रदेशव्यापी विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम कांग्रेस शासनकाल की देन है, लेकिन वर्तमान सरकार इस व्यवस्था को ध्वस्त कर समाज को अशिक्षित और बेरोजगार बनाना चाहती है।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जहां कांग्रेस शासित तेलंगाना जैसे राज्यों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर बच्चे के लिए विद्यालय खोले जा रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि सफाईकर्मी, रसोईया और अन्य कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से ही एक लाख से अधिक शिक्षक पद खाली हैं, ऐसे में स्कूलों को बंद करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्कूलों के मर्जर का निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेसजन हर बंद होने वाले विद्यालय पर जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे और अभिभावकों से मिलकर व्यापक आंदोलन खड़ा करेंगे। साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता गोविन्द मिश्रा, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल, जिलाकोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया, विनोद सिंह और नगर अध्यक्ष विजयकांत सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  • Tags

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments