• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

जीएसटी सुधारों से आम जनता को बड़ी राहत : प्रभारी मंत्री


महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने रविवार को धनेवा स्थित लोक निर्माण विभाग अतिथि भवन में प्रेस वार्ता कर जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम महंगाई पर नियंत्रण और आम उपभोक्ताओं व मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। अब देश में जीएसटी की केवल दो ही दरें 5 और 18 प्रतिशत रह गई हैं, जबकि 12 व 28 प्रतिशत की श्रेणियां समाप्त कर दी गई हैं।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि दूध, पनीर, रोटी और 33 जीवनरक्षक दवाओं पर से जीएसटी हटा दिया गया है। साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, साइकिल, नमकीन, कॉफी और पास्ता जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं अब मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में हैं। वहीं गुटखा, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, बड़ी गाड़ियां और 350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर कर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आटा, दाल, चावल, गुड़, सब्जी और दूध जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ पूरी तरह करमुक्त हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में ब्लड टेस्ट, एमआरआई, एक्स-रे जैसी जांचों और शिक्षा में किताब, कॉपी, पेन-पेंसिल पर जीएसटी समाप्त कर दी गई है। मोबाइल फोन, टीवी 32 इंच तक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है। छोटे रेस्टोरेंट में भोजन पर भी जीएसटी 5 प्रतिशत कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों पर कर घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। यह सुधार महंगाई पर अंकुश लगाकर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधी राहत देंगे और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रमुख विवेक गुप्ता ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री बबलू यादव नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ सूरज सिंह भी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #प्रेस वार्ता#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments