news-details
महराजगंज

हर्षोल्लास मनाया गया हलषष्ठी

Advertisement

महराजगंज  जनपद में हलखष्ठी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने संतान के मंगल जीवन की कामना की साथ ही पूजन-अर्चन कर बच्चों के दीघार्यु की कामना की। जनपद में हलखष्ठी पर्व महिलाएं व्रत रखी साथ ही पूजन की थाली लेकर विभिन्न मंदिरों पर पूजन-अर्चन की।

जनपद में रविवार को हलखष्ठी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हलखष्ठी पर्व के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं पौराणिक परम्पराओं के साथ-साथ महुआ के पेड़ की डाल का दातुन व पत्ते पर महुआ फल व तिन्नी चावल का पूजा कर लोगों को प्रसाद खिलाती हैं। हलखष्ठी पर्व को महिलाएं अपने संतानों की लम्बी आयु व सुख समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। हलखष्ठी पर्व को बलराम जयन्ती व ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। नगर पालिका क्षेत्र के पडरी शिवनगर व वीर बहादुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी

हलखष्टों का पर्व मनाया गया। आनन्दनगर में हलषष्ठी पर्व पर आज रविवार के सुबह से सुहागिन महिलाओं ने सज धज कर महुआ, तिन्नी

चावल, दही, हल्दी, महुआ के पत्ते पर रखकर और चढ़ाकर विधिवत कुश का पूजन अर्चन वन्दन की साथ ही साथ पुत्र व पति एवं अपने सुहाग को अमर होने की कामना करती हुई

कुश में गांठ बांधी। इसी क्रम में बरिवार को पूजन अर्चन वन्दन कर पति, पुत्र के लम्बी उम्र होने की आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में हलषष्ठी पर्व धानी, वृजमनगंज, पुरन्दरपुर,

भैया फरेंदा, रानीपुर, बहादुरी व कोल्हुई, के क्षेत्रों में सुहागिन माताओं ने पुत्र से सम्बंधित सोहर को गाती हुई के साथ पहुंचकर माता षष्टी का पूजन किया।

  • Tags

You can share this post!

Generalist

Mr. Rajkumar Gupta

Journalist

Reporter Maharajganj

( 0 ) - Comments

Leave Comments