• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

महराजगंज में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ


महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में रविवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार व पोषण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मौजूदगी रही।

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस को माताओं, बहनों और बेटियों के बीच मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण सबसे ऊपर है। महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की 2 अक्टूबर तक जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में महिला रोग विशेषज्ञों समेत विभिन्न चिकित्सक उपस्थित रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले में आयोजित स्वास्थ शिविर में 11,998 मरीजों की ओपीडी जांच हुई, जिनमें 3,884 पुरुष और 8,114 महिलाएं थीं।1,517 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 37 ऑपरेशन संपन्न हुए। लोगों ने 75 यूनिट रक्तदान किया
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रक्तदान करने वालों में विमल पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, राघवेन्द्र यादव, श्याम कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली दी गई तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इंदु, रीना, सुनिता सहित पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नोजिया, जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सीएमओ श्रीकांत शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने किया।

  • Tags
  • #जन्मदिन#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments