• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

राष्ट्रीय खेल दिवस पर महराजगंज में शिक्षकों और खिलाड़ियों का सम्मान


महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स की ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष शर्मा और विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, जिला सूचना अधिकारी एवं संगठन के संरक्षक सीजे थॉमस रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित कर की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और खिलाड़ियों व शिक्षकों का योगदान सराहनीय है। संरक्षक सीजे थॉमस ने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आधार बताया। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि संगठन शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सम्मान समारोह खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास है। अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार जताया।
समारोह में जिले के कई उभरते खिलाड़ियों जैसे सांची अग्रवाल, शिवांगी चौहान, अजय भारती, अफज़ल अली, जुबेर अहमद, प्रतिभा शर्मा, अंश शर्मा, रंजीत निषाद, सुनैना प्रजापति, अर्चना भारती, निखिल यादव, अभिषेक यादव सहित दर्जनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल व शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने वाले पीटीआई शिक्षकों संत कुमार वर्मा, अतुल मणि त्रिपाठी, गुफरान, फराज अहमद, अजीत कुमार राय, रिज़वान अहमद फैज़ी, शांभवी सिंह, शैलेन्द्र पटेल, पुष्पा पाण्डेय, दीनानाथ विश्कर्मा, श्वेता प्रजापति सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव जीवेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अभिषेक विश्वकर्मा, सह सचिव राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष रीतेश त्रिपाठी सहित जियाउल हक, अशोक सिंह, दीपक सिंह, आकर्ष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सलीम ख़ान, श्वेता प्रजापति तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Tags
  • #राष्ट्रीय खेल दिवस#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments