• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश


महराजगंज। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व अपर सिविल जज (वरिष्ठ खंड) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार नागर ने किया। उनके साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ आशुतोष पांडेय, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल नौशाद आलम व ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो बंदी निजी अधिवक्ता रखने में असमर्थ हैं, वे जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन देकर निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
सचिव ने जेल की साफ-सफाई, बंदियों के भोजन की गुणवत्ता तथा भीषण गर्मी से बचाव हेतु किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने और बंदियों को नियमित रूप से न्यायालय में पेशी की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार चिकित्सक से बीमार बंदियों की स्थिति की जानकारी ली और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक बीके गौतम, जेलर विजय राज, डिप्टी जेलर अविनाश एवं रामउग्गर, महिला डिप्टी जेलर रत्ना सिंह और कारागार चिकित्सक डॉ. श्याम बाबू भी उपस्थित रहे।
 

  • Tags
  • #निरीक्षण#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments