महराजगंज। रज़ा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में मदरसा जामिया रज़वीया नूरुल उलूम सिविल लाइन के ग्राउंड पर जामिया के छात्रों के बीच फ़ाइनल मैच खेला गया। इस मैच में जूनियर कक्षाओं की टीम ने सीनियर कक्षाओं की टीम को हराकर विजयी होकर दर्शकों को चकित कर दिया।
सोमवार को फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि जनाब सदरे आलम सिद्दीकी सभासद मोहल्ला सिविल लाइन और अति विशिष्ट अतिथि जामिया के मैनेजर जनाब शमसुलहुदा खान रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजयी टीम के कप्तान सरफुद्दीन खान को प्रथम पुरस्कार का शील्ड प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर रहे टीम के कप्तान मोहम्मद उमर निज़ामी को द्वितीय पुरस्कार का शील्ड देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।
मैच के मैन ऑफ द मैच सरफुद्दीन खान रहे, जिन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मोहम्मद सुहैल को और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मोहम्मद शादाब खान को मिला। मैन ऑफ सीरीज रहे हाफिज तौसीफ को भी मेडल से नवाज़ा गया। मैच के अम्पायर जनाब वज़हुलहुदा खान रहे और स्कोररकी भूमिका मोहम्मद फैज़ ने निभाई। इस आयोजन को संपादित कराने में वरिष्ठ शिक्षक हाजी सैफुद्दोजा और लिपिक मोहम्मद असलम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जामिया के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
( 0 ) - Comments