• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण, 8 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र


महराजगंज। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्यभर में 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के भी 08 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले उनमें सच्चिदानंद पांडेय, संतोष कुमार मौर्या, आंशिक मोदनवाल, माधव प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश यादव, विनय कुमार, गरिमा सिंह और उपेंद्र गौण शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें सफलता की बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने अभ्यर्थियों से निष्ठा और लगन से जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपेक्षा की। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि नौकरी मिलना जीवन का अहम मुकाम है और यह आप सबके परिश्रम का परिणाम है। आशा है कि आप भविष्य में विभाग की छवि को और बेहतर करेंगे।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सफल अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आप सभी अपनी निष्ठा और क्षमता से कार्य कर विभाग को मजबूत बनाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ राकेश कुमार द्विवेदी, डीपीएम नीरज सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Tags
  • #नियुक्ति पत्र वितरण#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments