महराजगंज। सदर तहसील के ग्राम महुअवा शुक्ल के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकरी व मुर्गी पालन के लिए ऋण सुविधा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर द्वारा मांसाहारी व्यवसाय को बताकर ऋण देने से इंकार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण शकुन्तला, संगीता, विनिता, मीना, मीरा, रम्भा, दिनेश, धर्मवीर, चन्दन और राममदन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में संपर्क किया, तो बैंक के रिजनल मैनेजर ने धार्मिक आधार पर ऋण देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा रिजनल मैनेजर ने खुद को जैन धर्म का अनुयायी बताते हुए कहा कि वह मांसाहारी व्यवसायों को बढ़ावा नहीं देंगे, इसलिए इस तरह के ऋण नहीं दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वे शिक्षित व बेरोजगार हैं और आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें रोजगार की सख्त जरूरत है। ग्रामीणों ने जांच कर कर्रवाही की मांग किया है।
( 0 ) - Comments