ठूठीबारी। कस्बे के विभिन्न प्रतिष्ठान , शर्मा आरा मशीन, आशीष ट्रेडर्स, सहित अन्य विभिन्न जगहों पर शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगो ने कस्बे जगह जगह भंडारा का आयोजन कर लोगो में प्रसाद वितरण किया गया। पूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस मौके पर दिनेश रौनियार, धर्मेंद्र जायसवाल, गुड्डू विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, आशीष कुमार, नर्वदेश्वर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, अंगद साहनी, राजेश साहनी, वीरेंद्र विश्वकर्मा, धीरेन्द्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
( 0 ) - Comments