• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से निर्धारित रेट से ज्यादा वसुला जाता हैं रुपया 


रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता 
ठूठीबारी/ महाराजगंज 
 
ठूठीबारी कस्बा स्थित मां शक्ति ग्रामीण एचपी गैस वितरक एजेंसी के हॉकरो द्वारा डिलेवरी के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी ठूठीबारी के स्थानीय कुछ लोगों ने शिकायत की है और तो गैस उपभोक्ताओं ने आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
एजेंसी के हॉकरो द्वारा प्रति गैस सिलेंडर पर डिलीवरी चार्ज के नाम पर 30से 40 रुपए अतिरिक्त वसूल जा रहा है। नियमानुसार 15 किलोमीटर की अंदर में डिलीवरी निशुल्क होनी चाहिए। उपभोक्ताओं के अनुसार एजेंसी सिलेंडर की सरकारी कीमत 932. 51 रुपए का रसीद काटती है। लेकिन वास्तव में 960 से 980 रुपए की वसूली की जाती है। इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा कई बार शिकायतें की गईं। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उपभोक्ता कुलदीप निगम, अरुण, शिवशंकर, विशाल , कृष्णा गुप्ता समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उपभोक्ताओं ने अवैध वसूली पर रोक और कार्रवाई की मांग की है।इस बाबत गैस एजेंसी के संचालक राकेश गुप्ता का कहना है कि यदि किसी हॉकर द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता है तो उपभोक्ता तुरंत गैस एजेंसी पर संपर्क कर शिकायत करें।

  • Tags

You can share this post!

author

Raj Kumar Gupta

By Reporter Bhaiya

Reporter Bhaiya

( 0 ) - Comments

Leave Comments