• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

सपा की मासिक बैठक में बड़ा फेरबदल, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार


महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जाफर अली ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प दोहराते हुए पार्टी को हर बूथ तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

बैठक के दौरान अल्पसंख्यक सभा की जिला कार्यकारिणी में व्यापक फेरबदल किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से कई पदाधिकारियों को हटाकर नए, ऊर्जावान और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस क्रम में पूर्व जिला महासचिव सहवान को हटाकर कय्यूम अली को नया जिला महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं मौलाना अनवार के स्थान पर शहजाद अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष घुघली तथा सोहेल अहमद की जगह साहबुद्दीन को ब्लॉक अध्यक्ष परतावल की कमान दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक बदलाव से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी मजबूत होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में पूरी मजबूती से जुटने का संकल्प लिया। इस दौरान नबी हुसैन, आफताब हसन, जलालुद्दीन, समील्लाह, मनउअर हुसैन, गुलजार अंसारी, इमरान अंसारी, रफीक अंसारी, असफाक हुसैन, असलम अली, नसरुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Tags
  • #मासिक बैठक#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments