महराजगंज। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डेटा क्वालिटी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए बीपीएम, बीसीपीएम व डेटा ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीपीएम नीरज सिंह ने डेटा की शुद्धता व समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के सफल संचालन में सही और समय पर उपलब्ध कराया गया डेटा अहम भूमिका निभाता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें और रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने दें।
बैठक में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. वीर विक्रम, डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया सहित कई चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही संदीप पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, लवली वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, गनेश, संजीव कुमार, शकुंतला, रिपुंजय पाण्डेय, अभिनाश और बबिता आदि कर्मियों ने भी भाग लिया।
( 0 ) - Comments