• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
नेपाल

मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग 38 घंटे से ठप, दोपहर तक खुलने की उम्मीद


महराजगंज। लगातार भूस्खलन के कारण मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड बीते 38 घंटे से बंद है। तुईन नदी के पूर्वी किनारे पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे शुरू हुआ भूस्खलन अब तक जारी है। भरतपुर स्थित सड़क संभाग कार्यालय के अनुसार, सुबह छह बजे से मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है। इंजीनियर कृष्ण आचार्य ने बताया कि यदि दोपहर तक भूस्खलन थमा और मिट्टी-चट्टान आसानी से हट गई तो तीन बजे तक मार्ग खोला जा सकता है। वर्तमान में मुगलिन और नारायणगढ़ की ओर से दो-दो मशीनें मलबा हटाने में लगी हैं, लेकिन स्थानाभाव के कारण अतिरिक्त मशीनें नहीं लगाई जा सकीं। अभी भी करीब 35 मीटर सड़क मलबे से ढकी है। मार्ग बंद होने से लगभग 11 हजार वाहन फंसे हैं। चितवन जिला यातायात पुलिस के अनुसार, भरतपुर से जाने वाले वाहनों को टांडी, भंडारा, आनपतारी, जुगेड़ी व रामनगर क्षेत्रों में रोक दिया गया है, जबकि काठमांडू से आने वाले वाहनों को कुरिन्तार, मुगलिन और फिसलिंग में रोका गया है।
फंसे यात्रियों के लिए सामाजिक संगठनों व परिवहन उद्यमियों ने भोजन-पानी की निःशुल्क व्यवस्था की है। मुगलिन बाजार में यात्रियों को मुफ्त नाश्ता, पानी व भोजन दिया जा रहा है, वहीं नारायणगढ़ में नूडल्स, बिस्कुट व पानी वितरित किए गए। मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ों भारतीय मालवाहक वाहन भी फंसे हैं। बड़ी संख्या में ट्रक बेलहिया भंसार पर खड़े हैं क्योंकि काठमांडू जाने का मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप है।

  • Tags
  • #news#nepal

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments