• E-Mail : admin@reporterbhaiya.com
news-details
महाराजगंज

बारिश से जलमग्न हुआ नगर सफाई और जलनिकासी में जुटा नपा प्रशासन


महराजगंज। सावन की पहली झमाझम बारिश के बाद सोमवार को नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या को देखते हुए सफाई व जलनिकासी कार्य शुरू किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने स्वयं वार्डों का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। जहां नालियां ऊंची थीं, वहां पम्पसेट लगाकर पानी निकाला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के दोनों ओर सर्विस रोड पर कई स्थानों पर पानी भर गया था, जिसे चिन्हित कर निकासी कराई गई।

सिविल लाइन स्थित राम जानकी मंदिर के पास, कोतवाली के पीछे पम्पसेट से पानी निकाला गया। वहीं, जिला उद्योग परिसर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, बैकुंठपुर, बिस्मिल नगर, चिउरहां रोड समेत कई मोहल्लों में सफाई कर्मियों ने तत्परता से कार्य किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मश मंगल, कार्यालय सहायक ऋषभ दुबे, पूर्व सफाई लिपिक लाल बहादुर, सफाई नायक इंद्राशन व प्रदीप कुमार मौजूद रहे। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और अन्य प्रभावित इलाकों में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

  • Tags
  • #जल जमाव#

You can share this post!

author

Pt. Vijay Sharma

By Reporter Bhaiya

Null

( 0 ) - Comments

Leave Comments